——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मैट्स यूनिवर्सिटी में रेड कार्पेट थीम पर सजी फ्रेशर्स पार्टी, विद्यार्थियों ने बिखेरा जलवा

रायपुर। मैट्स यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फैशन एंड इंटीरियर डिजाइनिंग की ओर से नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में होटल शिमर्स, रायपुर में फ्...



रायपुर। मैट्स यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फैशन एंड इंटीरियर डिजाइनिंग की ओर से नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में होटल शिमर्स, रायपुर में फ्रेशर्स पार्टी 2026 का आयोजन किया गया। रेड कार्पेट थीम पर आयोजित समारोह में भारतीय परंपरा, आधुनिक फैशन और रचनात्मकता का संगम देखने को मिला। विद्यार्थियों ने आकर्षक परिधानों, शानदार रैंप वॉक और रंगारंग प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. डॉ. के.पी. यादव, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. दीपिका ढांढ, डायरेक्टर जनरल प्रियेश पगारिया और रजिस्ट्रार गोकुलानंद पांडा ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष परविंदर कौर के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कहा कि कॉलेज जीवन विद्यार्थियों के लिए सीखने, नवाचार करने, प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर है।

कुलपति प्रो. डॉ. के.पी. यादव ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने फैशन एवं इंटीरियर डिजाइनिंग के विद्यार्थियों को डिजाइन रिसर्च, नए ट्रेंड्स, नवाचार और व्यावहारिक ज्ञान पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सफल डिजाइनर बनने के लिए कल्पनाशीलता के साथ निरंतर सीखना और नए विचारों को साकार करना जरूरी है।

रेड कार्पेट थीम पर विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक किया। सीनियर विद्यार्थियों ने फैशन, सेलिब्रिटी स्टाइलिंग और रेड कार्पेट के इतिहास से जुड़े सवाल पूछकर जूनियर विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और डिजाइन संबंधी समझ को परखा। फैशन डिजाइनिंग के विद्यार्थियों से पूछा गया कि यदि उन्हें किसी सेलिब्रिटी के लिए रेड कार्पेट परिधान तैयार करने का मौका मिले, तो वे कैसा लुक चुनेंगे। वहीं, इंटीरियर डिजाइनिंग के विद्यार्थियों से केवल 500 रुपये के बजट में कमरे को फाइव स्टार होटल जैसा रूप देने की कल्पना पर सवाल किया गया।

सीनियर और जूनियर विद्यार्थियों के बीच संवाद सेशन में आपसी परिचय, दोस्ती और टीम भावना को बढ़ावा मिला। सीनियर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए नए छात्रों को पढ़ाई और रचनात्मक क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद डीजे डांस, लंच और स्नैक्स के साथ समारोह का उत्साह और बढ़ गया।

फ्रेशर्स पार्टी में इन विद्यार्थियों ने जीते खिताब

* मिस्टर फ्रेशर – विशाल अग्रवाल

* मिस फ्रेशर – हेमलता देवांगन

* मिस इवनिंग – आकांक्षा

* मिस्टर इवनिंग – ऐजुल्का मार्विन

* मिस ब्यूटीफुल – दिशा अग्रवाल

* मिस्टर हैंडसम – हितेश मेहर

* बेस्ट ड्रेस (महिला) – फिरदौस खान

* बेस्ट ड्रेस (पुरुष) – पुरब देवांगन

फ्रेशर्स पार्टी 2026 ने मैट्स यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मक ऊर्जा को मंच प्रदान किया। यह आयोजन नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन के साथ नए दोस्त बनाने, अपनी प्रतिभा दिखाने और डिजाइनिंग की दुनिया में नए सपनों के साथ आगे बढ़ने का यादगार अवसर बना।

No comments