——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

प्रिंसिपल या शैतान? 40 किमी दूर से बेटियां पहुंची कलेक्टोरेट! बताई आपबीती- बच्चों को देते हैं गंदी गालियां, फ्री की सेनेटरी पैड को स्कूल की मैम छात्राओं को बेच रही

बिलासपुर। 03 अक्टूबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले की सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है। जिले के मस्...




बिलासपुर। 03 अक्टूबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले की सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है। जिले के मस्तूरी ब्लॉक के मल्हार हायर सेकेंडरी स्कूल से बड़ी संख्या में विद्यार्थी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। विद्यार्थियों ने प्राचार्य और शिक्षकों पर प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है।

कलेक्टोरेट पहुंचे विद्यार्थियों ने स्कूल के प्राचार्य शुक्ला और शिक्षिका पर लगातार प्रताड़ित करने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए। विद्यार्थियों का आरोप है कि प्राचार्य उनके साथ गाली-गलौज तक करते हैं। इतना ही नहीं, सरकारी तौर पर मिलने वाले सेनेटरी पैड के लिए भी उनसे पैसे मांगे जाने का आरोप लगाया गया है। विद्यार्थियों ने पूरे मामले की जांच कर प्राचार्य और जिम्मेदार शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विद्यार्थियों की नाराजगी की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पांडे मौके पर पहुंचे। विद्यार्थियों ने अधिकारी के सामने भी अपनी शिकायतें रखीं। काफी देर तक कलेक्टर परिसर में हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में डिप्टी कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उन्हें जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूल को लेकर कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।

स्कूल की छात्राएं क्या कहती हैं?

11 वीं कक्षा के बच्चों को धमकाया जा रहा है, शिकायत करने पर परीक्षा में फेल में करने धमकाते हैं शिक्षक। गुप्ता मैडम प्रिंसिपल से मिली हुई है। बाकी टीचरों से कुछ पूछा नहीं जाता है। बच्चों को मारती भी है। मैं 11 स्टैंडर्ड की बच्ची हूं, मैं उसी क्लास को कैसे पढ़ा सकती हूं, तब मैडम बोलती है यूट्यूब से पढ़कर आना और बच्चों को पढ़ाना।

प्रिंसिपल से लेकर टीचर से हमारी शिकायत है। हम लोगों से फीस ज्यादा लिया जाता है। एक-एक बच्चों से 1750 रुपये बतौर फीस लिया गया है। एक बच्चे से सिलिंग फेन लाने दबाव बनाया गया। प्रिंसिपल अभद्र व्यवहार करते हैं। गंदी-गंदी गाली बकते हैं।

सेनेटरी पैड को नहीं देते, पांच रुपये में खरीदने के लिए दबाव बनाते हैं। हमे पैड नहीं दिया जाता। हम लोग विरोध करते हैं तो प्रैक्टिल में नंबर नहीं देंगे धमकाते हैं।

No comments