——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

जशपुर में 3 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त, ट्रक में खाली शराब बोतलों की आड़ में तस्करी, एक दिन पहले भी हुई बड़ी कार्रवाई

ऑपरेशन आघात में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर 2 दिन में 10 क्विंटल से ज्यादा गांजा पकड़ाया जशपुरनगर, October 4, 20...



ऑपरेशन आघात में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर 2 दिन में 10 क्विंटल से ज्यादा गांजा पकड़ाया




जशपुरनगर, October 4, 2026. जिला पुलिस ने गांजा तस्करी पर लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई की है. लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने 6 क्विंटल 32 किलो 380 ग्राम गांजा बरामद किया है. इसकी कीमत 3 करोड़ से भी अधिक की बताई जा रही है. इससे पहले एक दिन पहले ही 2 करोड़ का गांजा पकड़ा गया है.


ताजा मामले में गांजा ट्रक में खाली बोतलों से भरी बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया था. पुलिस ने ट्रक को रोककर जांच की तो 20 बोरियों में टेप से लिपटे 597 पैकेट गांजा मिले. मामले में उत्तर प्रदेश के बहराईच निवासी विनोद कुमार गुप्ता (42 साल) को गिरफ्तार किया गया है.



बोरियां हटी तो खुला राज

पुलिस के अनुसार 4 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे लावाकेरा पुलिस चेकिंग बैरियर पर ओडिशा की ओर से आने वाले संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रहे ट्रक UP-47-AT-9839 को संदेह के आधार पर रोका गया.


तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक में ऊपर की ओर खाली बोतलों की शीशियों से भरी बोरियां रखी थीं. पुलिस टीम ने जब इन बोरियों को हटाकर नीचे रखी बोरियों की जांच की तो टेप से लिपटे पैकेट मिले. पैकेट खोलने पर उनमें गांजा बरामद हुआ.


नहीं मिला कोई दस्तावेज

गवाहों की मौजूदगी में की गई जांच में कुल 20 बोरियों से 597 पैकेट मिले. इनका कुल वजन 632.380 किलो पाया गया. ट्रक में मौजूद व्यक्ति से गांजे के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विनोद कुमार गुप्ता, उम्र 42 वर्ष, निवासी जिला बहराईच, उत्तर प्रदेश बताया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गांजा ओडिशा से लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था.


कुल 3 करोड़ 41 लाख से ज्यादा की जब्ती

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 632.380 किलो गांजा, एक ट्रक, दो मोबाइल फोन और 3 हजार रुपए नगद जब्त किए हैं. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 3 करोड़ 16 लाख 19 हजार रुपए है. वहीं ट्रक की कीमत करीब 25 लाख रुपए और मोबाइल फोन की कीमत करीब 25 हजार रुपए बताई गई है. नगदी समेत कुल जब्ती 3 करोड़ 41 लाख 47 हजार रुपए की है.


उत्तर प्रदेश के बहराईच निवासी विनोद कुमार गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया (ETV BHARAT दो दिन में लावाकेरा में 10 क्विंटल से ज्यादा गांजा पकड़ा

लावाकेरा में जशपुर पुलिस की यह लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई है. इससे पहले 2 अक्टूबर को एंटी नारकोटिक्स टीम और थाना तपकरा पुलिस ने यहीं से 440.630 किलो गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया था. दो दिन के भीतर लावाकेरा में हुई दोनों कार्रवाइयों में 1,073.010 किलो यानी 10 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया जा चुका है.


सरगुजा रेंज आईजी के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. सतर्कता और बेहतर समन्वय से 6 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. नशे के कारोबार में शामिल किसी को बख्शा नहीं जाएगा- एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह

पूरे नेटवर्क तक पहुंचने में जुटी पुलिस

मामले में थाना तपकरा में अपराध क्रमांक 87/2026, धारा 20(बी)(ii)(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से खरीदा गया था और उत्तर प्रदेश में किस व्यक्ति तक इसकी डिलीवरी की जानी थी. इसके अलावा तस्करी के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस मामले में एंड-टू-एंड विवेचना कर रही है. जांच में जिसकी भी संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

No comments