——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राजनांदगांव में UCC पर मंथन: विवाह, तलाक और उत्तराधिकार समेत कई मुद्दों पर संगठनों ने दिए सुझाव

राजनांदगांव, 9 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने के लिए राज्य शासन की ओर से गठित...



राजनांदगांव, 9 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने के लिए राज्य शासन की ओर से गठित समिति ने जनपरामर्श शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार को राजनांदगांव जिला पंचायत सभाकक्ष में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में UCC समिति के सदस्य सेवानिवृत्त आईएएस एम.के. राउत, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन पवार और सेवानिवृत्त प्राचार्या डॉ. ज्योति रानी सिंह के समक्ष प्रतिनिधियों ने विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, भरण-पोषण, गोद लेने और लिव-इन संबंधों जैसे विषयों पर अपने सुझाव रखे।

पारंपरिक मान्यताओं से आधुनिक कानून तक चर्चा

बैठक में पारंपरिक सामाजिक मान्यताओं और आधुनिक वैधानिक सुधारों के बीच संतुलन बनाने को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ। UCC के पक्ष और विपक्ष दोनों में विभिन्न सुझाव सामने आए। कई प्रतिनिधियों ने धर्म, जाति और लिंग के भेदभाव से परे विवाह, तलाक, बच्चा गोद लेने और संपत्ति के उत्तराधिकार जैसे मामलों में सभी नागरिकों के लिए समान कानून लागू करने का सुझाव दिया।

बैठक में राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों के सर्व आदिवासी समाज, बौद्ध, जैन, मुस्लिम, ईसाई, साहू, कलार, लोधी, यादव, क्रिश्चियन, पटेल, गड़रिया, सेन, गोंड और उरांव समाज सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

सुझावों के आधार पर बनेगा अंतिम ड्राफ्ट

समिति के सदस्यों ने बताया कि जनपरामर्श के दौरान प्राप्त सुझावों का अध्ययन करने के बाद UCC का अंतिम ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। आम नागरिकों से ऑनलाइन माध्यम से भी सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।

बैठक में विधिक सलाहकार ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए समान नागरिक संहिता के विभिन्न प्रावधानों और उद्देश्यों की जानकारी दी। नागरिक समिति की आधिकारिक वेबसाइट और ई-मेल के माध्यम से भी अपने सुझाव भेज सकते हैं।

बैठक में संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर जितेंद्र यादव, जिला पंचायत सीईओ दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर सी.एल. मारकंडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

No comments