——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगी ‘सेवा’ की गाथा, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में होंगे आयोजन, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, 9 सितंबर ...



17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में होंगे आयोजन, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने तैयारियों की समीक्षा की

रायपुर, 9 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवाकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियां तेज हो गई हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बुधवार को नया रायपुर स्थित अपने आवास कार्यालय में अभियान के तहत विभागों की गतिविधियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

योजनाओं की कहानी सुनाएंगे नुक्कड़ नाटक

संस्कृति विभाग प्रदेश के विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों, सामुदायिक केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन करेगा। इनमें केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उनसे आम लोगों के जीवन में आए बदलावों को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा।

स्थानीय भाषा, लोककला, संगीत और संवादों के जरिए वास्तविक लाभार्थियों की कहानियां लोगों तक पहुंचाई जाएंगी। विद्यार्थियों और युवाओं को भी इन कार्यक्रमों से जोड़ने पर विशेष जोर रहेगा।

इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे छत्तीसगढ़ का बदलता रूप

पर्यटन विभाग देश और प्रदेश के इन्फ्लूएंसरों के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विकास और पर्यटन की नई तस्वीर देश-दुनिया तक पहुंचाएगा। डिजिटल मंचों पर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों, विकसित अधोसंरचना, पर्यटन सुविधाओं और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। इससे पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के साथ युवाओं की अभियान में भागीदारी बढ़ाने का प्रयास होगा।

सेवा और विकास को जनभागीदारी से जोड़ने की तैयारी

अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ना है। इस दौरान ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और ‘सेवा मेरा योगदान’ सहित विभिन्न गतिविधियां होंगी।

इन कार्यक्रमों के जरिए सरकारी योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाने और योजनाओं से वंचित हितग्राहियों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने अधिकारियों को गतिविधियां समयबद्ध तरीके से पूरा करने और संस्कृति व पर्यटन विभाग के बीच बेहतर समन्वय के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संस्कृति जनसंवाद का प्रभावी माध्यम है, जबकि पर्यटन के जरिए प्रदेश की विकास यात्रा को देश-दुनिया तक पहुंचाया जा सकता है। दोनों माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल से अभियान को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ा जा सकता है।

No comments