72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान मिलने पर समुदाय को दी बधाई रायपुर, 27 सितंबर 2026। पर्यटन एवं संस्क...
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान मिलने पर समुदाय को दी बधाई
रायपुर, 27 सितंबर 2026। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल से रविवार को नया रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में रामनामी समुदाय के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ने रामनामी समुदाय की आस्था, परंपरा और जीवनशैली पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान मिलने पर समुदाय के सदस्यों को बधाई दी।
अग्रवाल ने कहा कि रामनामी समुदाय छत्तीसगढ़ की विशिष्ट लोक-सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ‘राम-नामी’ को मिला राष्ट्रीय सम्मान केवल फिल्म की उपलब्धि नहीं, बल्कि रामनामी समाज की जीवंत परंपरा और छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को मिली राष्ट्रीय पहचान भी है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की खासियत उसकी विविधता और जनजीवन से जुड़ाव है। लोक परंपराओं, जनजातीय एवं लोक कलाओं और विभिन्न समुदायों की विशिष्ट जीवनशैली ने प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को समृद्ध किया है। रामनामी समाज की परंपराएं भी इसी विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के साथ इन्हें देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए प्रयास कर रही है। स्थानीय परंपराओं और लोक कलाओं को नई पीढ़ी से जोड़ने तथा उन्हें व्यापक मंच देने पर भी जोर है।
मुलाकात के दौरान मंत्री ने रामनामी समुदाय की परंपराओं, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक पहचान से जुड़े विषयों की जानकारी ली। प्रतिनिधियों ने डॉक्यूमेंट्री को मिले राष्ट्रीय सम्मान पर प्रसन्नता जताते हुए मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments