——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नेलसनार में बाढ़ से रास्ता बंद, फंसे यात्रियों को प्रशासन ने कराया भोजन

दिन में 150 और रात में करीब 70 यात्रियों को मिला खाना, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें राहत-बचाव में जुटीं बीजापुर, 27 सितंबर 2026। भैरमगढ़ क...



दिन में 150 और रात में करीब 70 यात्रियों को मिला खाना, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें राहत-बचाव में जुटीं

बीजापुर, 27 सितंबर 2026। भैरमगढ़ के पास नेलसनार क्षेत्र में बाढ़ के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध होने से आवागमन प्रभावित रहा। रास्ते में फंसे यात्रियों को जिला प्रशासन ने भोजन उपलब्ध कराया।

26 सितंबर को दिन में करीब 150 और रात में लगभग 70 यात्रियों को भोजन कराया गया। बाढ़ के बीच प्रशासन की इस पहल से सड़क पर फंसे लोगों को राहत मिली।

कलेक्टर विश्वदीप के मार्गदर्शन में एसडीएम, तहसीलदार और मैदानी अमला लगातार हालात पर नजर रखे हुए है। प्रशासन और राज्य आपदा मोचन बल की टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य चला रही हैं। जरूरत के मुताबिक प्रभावित और फंसे लोगों तक सहायता पहुंचाई जा रही है।

जिला प्रशासन ने लोगों से बाढ़ प्रभावित मार्गों पर अनावश्यक आवाजाही से बचने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।


No comments