——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

रंगोली में सजा विकसित भारत का सपना, लोरमी में बेटियों ने दिखाया हुनर

आठ स्कूलों की छात्राओं ने जल संरक्षण, स्वच्छता और नारी सशक्तीकरण के संदेश उकेरे; पौने दो क्विंटल सामग्री से बनी ‘विकसित लोरमी, विकसित भारत’...





आठ स्कूलों की छात्राओं ने जल संरक्षण, स्वच्छता और नारी सशक्तीकरण के संदेश उकेरे; पौने दो क्विंटल सामग्री से बनी ‘विकसित लोरमी, विकसित भारत’ की भव्य रंगोली

रायपुर, 24 सितंबर 2026। लोरमी के मानस मंच में बुधवार को रंगों के जरिए विकसित भारत का सपना साकार होता नजर आया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित विकासखंड स्तरीय ‘सेवा का रंग’ रंगोली कार्यक्रम में आठ स्कूलों की छात्राओं ने जल संरक्षण, स्वच्छ भारत, नारी सशक्तीकरण और डिजिटल भारत जैसे विषयों को रंगोली में उकेरकर अपने हुनर के साथ सामाजिक संदेश भी दिया।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम में पहुंचकर कलाकारों और छात्राओं की बनाई रंगोलियों का अवलोकन किया। उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनकी रंगोलियों के विषय, उद्देश्य और संदेश की जानकारी ली। छात्राओं ने बताया कि उन्होंने रंगों और आकृतियों के माध्यम से विकसित भारत के साथ जल संरक्षण, स्वच्छता, डिजिटल भारत और महिला सशक्तीकरण जैसे विषयों को प्रस्तुत किया है।

पौने दो क्विंटल सामग्री से बनी मुख्य रंगोली

कार्यक्रम में कोटा के रंगोली कलाकार रवि पैकरा ने करीब पौने दो क्विंटल सामग्री का उपयोग कर ‘विकसित लोरमी, विकसित भारत’ की भव्य रंगोली तैयार की। रंगोली में विकसित भारत के संकल्प को रचनात्मक तरीके से दर्शाया गया।

आठ विद्यालयों की छात्राओं ने भी अलग-अलग विषयों पर रंगोलियां बनाईं। कहीं जल संरक्षण का संदेश था तो कहीं स्वच्छता, डिजिटल भारत और नारी सशक्तीकरण की झलक दिखाई दी। कार्यक्रम में छात्राओं की रचनात्मकता और उत्साह आकर्षण का केंद्र रहा।

‘सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचे विकसित भारत का संदेश

अरुण साव ने कहा कि रंगोली के माध्यम से सेवा भावना और विकसित भारत की कल्पना को सुंदर ढंग से अभिव्यक्त किया गया है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य विकसित भारत की कल्पना को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि हर व्यक्ति यह समझ सके कि विकसित भारत क्या है और उसके निर्माण में उसकी क्या भूमिका हो सकती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा भाव और जनकल्याण के संदेश को भी लोगों तक पहुंचाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। लोरमी में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता के जरिए इन्हीं संदेशों को रंगों में उतारकर लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया।


No comments