——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दुर्ग के सखी वन स्टॉप सेंटर पहुंचीं केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर

काउंसलिंग, कानूनी सहायता और स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, संकटग्रस्त महिलाओं को समय पर मदद देने के निर्देश रायपुर, 27 सितंबर 2026। केंद्...



काउंसलिंग, कानूनी सहायता और स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, संकटग्रस्त महिलाओं को समय पर मदद देने के निर्देश

रायपुर, 27 सितंबर 2026। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने दुर्ग प्रवास के दौरान सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर में संकटग्रस्त महिलाओं को दी जा रही काउंसलिंग, कानूनी सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं और पुनर्वास की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने राज्यमंत्री को सेंटर में दर्ज प्रकरणों और महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के बारे में बताया। राज्यमंत्री ने निर्देश दिए कि घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न समस्याओं से जूझ रही महिलाओं को समय पर सुरक्षा, आवास, कानूनी सहायता और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेंटर में संचालित परामर्श, विधिक सहायता, चिकित्सा और पुलिस सहायता के साथ अस्थायी आश्रय की व्यवस्था भी देखी। साफ-सफाई और सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की।

इस दौरान महिला एवं बाल विकास अधिकारी अशोक शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय साहू सहित वन स्टॉप सेंटर के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments