——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

अबूझमाड़ की सुकनी बनीं मिसाल

महतारी वंदन की राशि से सुकन्या समृद्धि योजना में कर रहीं निवेश, बेटी का संवार रहीं भविष्य रायपुर, 2 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ सरकार की महतार...



महतारी वंदन की राशि से सुकन्या समृद्धि योजना में कर रहीं निवेश, बेटी का संवार रहीं भविष्य

रायपुर, 2 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल देने के साथ ही परिवार के भविष्य को सुरक्षित बनाने का माध्यम भी बन रही है। नारायणपुर जिले के दुर्गम क्षेत्र अबूझमाड़ के ओरछा विकासखंड के ग्राम कोहकामेटा की रहने वाली सुकनी नुरेटी ने इस योजना की राशि का रचनात्मक उपयोग कर महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है।

बेटी के भविष्य के लिए कर रहीं बचत

सुकनी नुरेटी को महतारी वंदन योजना के तहत हर माह मिलने वाली आर्थिक सहायता ने उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर बनाने के साथ बचत की आदत भी विकसित की है। वे योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग केवल दैनिक जरूरतों तक सीमित नहीं रख रही हैं, बल्कि अपनी बेटी के बेहतर और सुरक्षित भविष्य के लिए नियमित बचत कर रही हैं। हर महीने मिलने वाली सहायता राशि में से कुछ हिस्सा बचाकर वे बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में जमा करती हैं।

आज की बचत, कल की मजबूती

सुकनी का मानना है कि बेटी की उच्च शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए समय रहते बचत शुरू करना जरूरी है। उनका कहना है कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें अपने फैसले खुद लेने का आत्मविश्वास दिया है। आज की छोटी-छोटी बचत भविष्य में बेटी की पढ़ाई और उसके सपनों को पूरा करने में बड़ी मददगार साबित होगी।

सशक्त नारी, सुरक्षित परिवार

अबूझमाड़ जैसे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली सुकनी की पहल बताती है कि शासकीय योजनाओं का सही दिशा में उपयोग परिवार की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत कर सकता है। महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक स्वायत्तता को सुकन्या समृद्धि योजना से जोड़कर सुकनी नुरेटी न केवल अपनी बेटी के भविष्य की नींव मजबूत कर रही हैं, बल्कि क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं।


No comments