प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना, बोले- गणेशोत्सव आस्था के साथ सामाजिक एकता का भी पर्व रायपुर, 14 सितंबर 2026। गणेश चतुर्...
प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना, बोले- गणेशोत्सव आस्था के साथ सामाजिक एकता का भी पर्व
रायपुर, 14 सितंबर 2026। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिवारजनों के साथ विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाज से गणपति की पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान गणेश से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्री गणेश बुद्धि और विवेक के प्रतीक हैं। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान गणेश की आराधना से करने की हमारी प्राचीन परंपरा रही है। गणेशोत्सव आस्था का पर्व होने के साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करने वाला उत्सव भी है।
परिवार और समाज को जोड़ते हैं पर्व
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में तीज-त्योहारों और उत्सवों का विशेष महत्व है। ये पर्व हमें अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ परिवार और समाज को भी एक सूत्र में पिरोते हैं। गणेशोत्सव भी सामूहिकता, सद्भाव और लोकमंगल की भावना को मजबूत करता है।
पूजा-अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री के परिवारजन, मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. धीरेंद्र तिवारी, प्रेस अधिकारी आलोक सिंह तथा मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments