——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बस्तर की महिलाओं ने मिट्टी से गढ़ी आत्मनिर्भरता, गणेश प्रतिमाएं बेचकर कमाए 1.80 लाख

52 इको-फ्रेंडली प्रतिमाएं बनाईं, बिना केमिकल और कृत्रिम रंगों के तैयार मूर्तियां हाथों-हाथ बिकीं रायपुर, 14 सितंबर 2026। बस्तर के बकावंड व...



52 इको-फ्रेंडली प्रतिमाएं बनाईं, बिना केमिकल और कृत्रिम रंगों के तैयार मूर्तियां हाथों-हाथ बिकीं

रायपुर, 14 सितंबर 2026। बस्तर के बकावंड विकासखंड के तारापुर गांव की महिलाओं ने हुनर और मेहनत के दम पर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। ‘मिट्टी के गणेश मूर्ति निर्माण सिद्धि स्व सहायता समूह’ की महिलाओं ने इस गणेशोत्सव में पर्यावरण के अनुकूल गणेश प्रतिमाएं बनाकर महज कुछ ही हफ्तों में 1.80 लाख रुपए की कमाई की।

शांति नागवंशी, दसो भारती और रोमा नागवंशी के नेतृत्व में समूह की महिलाओं ने शुद्ध मिट्टी से 52 गणेश प्रतिमाएं तैयार कीं। इन प्रतिमाओं में किसी हानिकारक केमिकल या कृत्रिम रंग का इस्तेमाल नहीं किया गया। बाजार में पहुंचते ही इको-फ्रेंडली प्रतिमाओं की मांग बढ़ गई और पूरा स्टॉक हाथों-हाथ बिक गया।

बच्चों की पढ़ाई और परिवार की जरूरतों में खर्च होगी कमाई

समूह की सदस्य शांति नागवंशी ने बताया कि अपनी मेहनत से बनाई प्रतिमाओं की पूजा होते देखना और उनसे खुद की कमाई होना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा कि समूह को मिली 1.80 लाख रुपए की राशि का उपयोग परिवार की जरूरतों के साथ बच्चों की शिक्षा पर किया जाएगा।

सीमित संसाधनों से शुरू हुई तारापुर की महिलाओं की यह पहल अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बन रही है। उनकी सफलता गांव और आसपास के क्षेत्रों की दूसरी महिलाओं को भी हुनर के जरिए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दे रही है।


No comments