——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

घोघरा जलाशय में उतरा सेवा संकल्प: श्रमदान से सफाई, पौधे लगाकर लिया संरक्षण का संकल्प

जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और विभागीय अमला एक साथ जुटा; जल संरक्षण और स्वच्छता की ली सामूहिक शपथ रायपुर, 20 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान 202...



जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और विभागीय अमला एक साथ जुटा; जल संरक्षण और स्वच्छता की ली सामूहिक शपथ

रायपुर, 20 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के अंतर्गत घोघरा जलाशय में जनभागीदारी से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जल संसाधन संभाग क्रमांक-1, अंबिकापुर की ओर से बतौली विकासखंड के ग्राम घोघरा स्थित जलाशय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों ने मिलकर श्रमदान किया और पौधे लगाए।

श्रमदान से चमका जलाशय परिसर

अभियान के दौरान सभी ने एक साथ श्रमदान कर बांध और जलाशय परिसर की साफ-सफाई की। परिसर में फैले कचरे और अनुपयोगी सामग्री को हटाया गया। सामूहिक श्रमदान के जरिए यह संदेश दिया गया कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की भी साझा जिम्मेदारी है।

पौधे लगाए, संरक्षण का लिया जिम्मा

जलाशय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और विभागीय कर्मचारियों ने पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। जल स्रोतों के आसपास हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया।

पानी बचाने और स्वच्छता की शपथ

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने जल संरक्षण और स्वच्छता की सामूहिक शपथ ली। जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने, पानी की बर्बादी रोकने, जल स्रोतों को स्वच्छ रखने और दूसरे लोगों को भी जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया।

‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत हुआ यह आयोजन जनभागीदारी के जरिए स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को आगे बढ़ाने की पहल बना। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और विभागीय अमले की एकजुट भागीदारी ने यह संदेश दिया कि जल और पर्यावरण की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी से ही मजबूत हो सकती है।


No comments