——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

देवभोग गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक बन चुका है : मंत्री नेताम

दुग्ध किसान सम्मेलन में बोले पशुधन विकास मंत्री, उरला दुग्ध संयंत्र में नवीन कैंटीन का किया उद्घाटन रायपुर, 3 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के प...



दुग्ध किसान सम्मेलन में बोले पशुधन विकास मंत्री, उरला दुग्ध संयंत्र में नवीन कैंटीन का किया उद्घाटन

रायपुर, 3 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के पशुधन विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि ‘देवभोग’ ब्रांड गुणवत्ता और अटूट विश्वास का प्रतीक बन चुका है। अपनी शुद्धता के बल पर देवभोग ने देश में विशिष्ट पहचान कायम की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य डेयरी क्षेत्र को आत्मनिर्भर, आधुनिक और प्रतिस्पर्धी बनाना है, ताकि किसानों और पशुपालकों की आय में वृद्धि हो सके।

मंत्री श्री नेताम दुर्ग जिले के उरला (कुम्हारी) स्थित छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित (देवभोग) द्वारा आयोजित दुग्ध किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उरला दुग्ध संयंत्र में नवीन कैंटीन का उद्घाटन किया। साथ ही दुग्ध संयंत्र की विभिन्न प्रणालियों का निरीक्षण कर उनकी कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

पशुपालकों के लिए विशेष मार्गदर्शिका का विमोचन

कार्यक्रम में मंत्री श्री नेताम ने पशुपालकों के लिए तैयार विशेष मार्गदर्शिका पुस्तिकाओं के साथ देवभोग के रेडियो जिंगल, रिंगटोन और प्रेरक गीत का औपचारिक विमोचन किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार डेयरी क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसका उद्देश्य डेयरी क्षेत्र को आत्मनिर्भर, आधुनिक और प्रतिस्पर्धी बनाना है, जिससे किसानों और पशुपालकों की आय में वृद्धि हो और वे आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बन सकें।

दुग्ध उत्पादकों और किसानों के हित सर्वोच्च प्राथमिकता

पशुधन विकास मंत्री ने कहा कि पशुपालन को आजीविका का मजबूत साधन बनाने के लिए दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण, विपणन नेटवर्क और तकनीकी सेवाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुग्ध उत्पादकों और किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए डेयरी विकास की कार्ययोजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप ‘देवभोग’ को पूरे देश में गुणवत्ता और विश्वास के प्रतीक के रूप में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता, आधुनिक उत्पादन व्यवस्था, विपणन नेटवर्क और किसानों की भागीदारी को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा रहा है। इससे दुग्ध उत्पादक किसानों की आय, आत्मनिर्भरता और समृद्धि में निरंतर वृद्धि होगी।

सम्मेलन में पशु चिकित्सा सेवाएं के संचालक श्री चंद्रकांत वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ के वरिष्ठ अधिकारी, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक किसान और महिला पशुपालक उपस्थित थे।

No comments