——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

गैर-संचारी रोगों की जांच से फॉलोअप तक मैदानी अमले को मिला प्रशिक्षण

रायपुर, 24 सितंबर 2026। गैर-संचारी रोगों (NCD) की समय पर पहचान, जांच और उपचार व्यवस्था मजबूत करने स्वास्थ्य विभाग ने जिला और ब्लॉक स्तर के...



रायपुर, 24 सितंबर 2026। गैर-संचारी रोगों (NCD) की समय पर पहचान, जांच और उपचार व्यवस्था मजबूत करने स्वास्थ्य विभाग ने जिला और ब्लॉक स्तर के मैदानी अमले को प्रशिक्षित किया है। राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NP-NCD) के तहत रायपुर, बस्तर के बाद बिलासपुर संभाग में भी संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशालाओं में जिला नोडल अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, जिला सलाहकार, एफएलओ, डीडीएम, बीपीएम और बीडीएम सहित संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण में एनपी-एनसीडी के तहत स्क्रीनिंग, रोगों की समय पर पहचान, रेफरल, उपचार और मरीजों के फॉलोअप की प्रक्रिया समझाई गई।

बिलासपुर में आयोजित प्रशिक्षण में संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गायत्री बांधी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शुभा घरेवाल सहित राज्य स्तरीय सलाहकारों, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और WJCF के प्रतिनिधियों ने विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। अधिकारियों को कार्यक्रम की निगरानी और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

NCD पोर्टल पर डेटा दर्ज करने की प्रक्रिया भी समझाई

कार्यशाला में NCD पोर्टल के उपयोग पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। स्वास्थ्य संस्थानों से मिलने वाली जानकारी को पोर्टल पर दर्ज करने, डेटा का व्यवस्थित संधारण और कार्यक्रम की प्रगति की निगरानी की प्रक्रिया समझाई गई।

बिलासपुर संभाग में 23 सितंबर को प्रशिक्षण आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग का फोकस जिला से लेकर ब्लॉक स्तर तक एनपी-एनसीडी की प्रक्रियाओं को एकरूप और व्यवस्थित करने के साथ स्क्रीनिंग, रेफरल, उपचार और फॉलोअप व्यवस्था को मजबूत करने पर है।

No comments