——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

850 श्रद्धालु अयोध्या-काशी रवाना

बिलासपुर से विशेष ट्रेन रवाना, रामलला और काशी विश्वनाथ के करेंगे दर्शन बिलासपुर, 9 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की श्री रामलला ...





बिलासपुर से विशेष ट्रेन रवाना, रामलला और काशी विश्वनाथ के करेंगे दर्शन

बिलासपुर, 9 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की श्री रामलला दर्शन योजना के तहत बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालु बुधवार को विशेष ट्रेन से अयोध्या-काशी यात्रा के लिए रवाना हुए। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। श्रद्धालुओं में प्रभु श्रीराम के दर्शन को लेकर खासा उत्साह नजर आया। स्टेशन परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु अयोध्या धाम में श्री रामलला के दर्शन के साथ वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। योजना के तहत प्रदेशवासियों को प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों की यात्रा कराने की पहल की जा रही है।

अयोध्या-काशी से जुड़ेंगे आस्था के केंद्र

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना प्रदेशवासियों को देश की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। अयोध्या और काशी सनातन संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रमुख केंद्र हैं। उन्होंने यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

अब तक 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे

सरकार के अनुसार, योजना के माध्यम से अब तक प्रदेश के 50 हजार से अधिक नागरिक श्री रामलला के दर्शन कर चुके हैं। खासकर ऐसे लोगों को इसका लाभ मिल रहा है, जिनके लिए व्यक्तिगत स्तर पर अयोध्या जैसे प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा करना कठिन होता है।

परिजनों ने दी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं

ट्रेन रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं के परिजनों ने उन्हें शुभकामनाएं देकर विदा किया। कई श्रद्धालु यात्रा को लेकर भावुक नजर आए। उन्होंने योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि रामलला और काशी विश्वनाथ के दर्शन का अवसर उनके लिए यादगार रहेगा।

यात्रा की व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और आईआरसीटीसी के अधिकारी-कर्मचारी भी स्टेशन पर मौजूद रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित यात्रा के लिए संबंधित विभागों ने समन्वय से व्यवस्थाएं संभालीं।

No comments