——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

जामबहार में 3.40 करोड़ से बनेगा नया विद्युत सबस्टेशन

4500 से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ, आसपास के सबस्टेशनों का दबाव होगा कम रायपुर, 1 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के उद्योग, वाणिज्य, श्रम एवं ...



4500 से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ, आसपास के सबस्टेशनों का दबाव होगा कम

रायपुर, 1 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के उद्योग, वाणिज्य, श्रम एवं आबकारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा जिले के बालको क्षेत्र से लगे ग्राम पंचायत जामबहार में 3.40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 33/11 के.वी. (5 एम.वी.ए. क्षमता) विद्युत सबस्टेशन का विधिवत भूमिपूजन किया। नए सबस्टेशन के निर्माण से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता बेहतर होगी और आसपास के अन्य सबस्टेशनों पर पड़ने वाला दबाव भी कम होगा।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सुधरेगी बिजली आपूर्ति

सबस्टेशन निर्माण से होने वाले लाभों की जानकारी देते हुए उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि इससे कोरबा शहरी क्षेत्र के रूमगरा, बेलगिरी बस्ती, मदरसा मोहल्ला, हवाई पट्टी, खान मोहल्ला और जोगियाडेरा जैसी बस्तियों में बिजली आपूर्ति बेहतर होगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के जामबहार, रोकबहरी, सोनपुरी, परसाबातेल और चुहिया में भी सुचारू विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित होगी। योजना से 4,500 से अधिक उपभोक्ता सीधे लाभान्वित होंगे।

सौर ऊर्जा योजनाओं का लाभ लेने की अपील

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा हर घर तक पर्याप्त और समुचित बिजली पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से ‘प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ और ‘बिजली बिल समाधान योजना’ का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह और जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया ने मंत्री श्री देवांगन के प्रयासों की सराहना करते हुए सबस्टेशन को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि रफीक मेमन, निगम पार्षद नरेंद्र देवांगन, सीमा कंवर, जामबहार सरपंच उपन सिंह कंवर तथा बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालन अभियंता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments