उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेंगे 1-1 लाख रुपए, ऑनलाइन आवेदन ही होंगे मान्य रायपुर, 24 सितंबर 2026। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर खेल एवं यु...
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेंगे 1-1 लाख रुपए, ऑनलाइन आवेदन ही होंगे मान्य
रायपुर, 24 सितंबर 2026। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से वर्ष 2026-27 के लिए दिए जाने वाले महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान और गुण्डाधूर सम्मान के लिए पात्र खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप में 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन केवल खेल एवं युवा कल्याण विभाग की वेबसाइट sportsyw.cg.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। विभागीय वेबसाइट पर अपलोड किए गए आवेदन ही मान्य होंगे। निर्धारित प्रारूप और नियमों की जानकारी विभाग के जिला स्तरीय कार्यालयों से भी प्राप्त की जा सकती है।
तीरंदाजी के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान
महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान विशेष रूप से तीरंदाजी के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिया जाएगा। वर्ष 2025-26 में सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप या राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण, रजत या कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी इसके लिए पात्र होंगे। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी भी सम्मान के लिए पात्र होंगे।
सम्मान के तहत 1 लाख रुपए नगद, अलंकरण फलक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। पुरुष और महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर संयुक्त रूप से विचार किया जाएगा।
गुण्डाधूर सम्मान के लिए खिलाड़ी या दल पात्र
गुण्डाधूर सम्मान राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ी या एक दल को प्रदान किया जाएगा। इसके लिए ऐसे खिलाड़ी पात्र होंगे, जिन्होंने वर्ष 2025-26 में भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर के खेल अलंकरण के लिए विचार किए जाने वाले खेलों की सीनियर वर्ग राष्ट्रीय चैंपियनशिप या राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण, रजत या कांस्य पदक हासिल किया हो।
अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी भी इस सम्मान के लिए पात्र होंगे। सम्मान के तहत 1 लाख रुपए नगद, अलंकरण फलक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments