——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए 28-29 सितंबर को टीम चयन ट्रायल

रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में होगा ट्रायल, छह टीमें बनेंगी रायपुर, 25 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के ...



रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में होगा ट्रायल, छह टीमें बनेंगी

रायपुर, 25 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए टीमों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के पिच-1 में 28 और 29 सितंबर को दो दिवसीय चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। ट्रायल सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

चयन ट्रायल के सुचारू संचालन, आवश्यक समन्वय और तकनीकी सहायता के लिए विभाग ने तीन अधिकारियों की टीम गठित की है। चयन प्रक्रिया छत्तीसगढ़ हॉकी संघ द्वारा निर्धारित नियमों और मापदंडों के अनुसार पूरी की जाएगी।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती आकांक्षा शिक्षा खलखो ने छत्तीसगढ़ हॉकी संघ को परिपत्र जारी कर ट्रायल से संबंधित आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने ट्रायल शुरू होने से पहले चयन के मानदंड और पूरी प्रक्रिया का लिखित विवरण उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही चयन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पूरी कर चयनित छह टीमों की सूची और चयन प्रक्रिया से संबंधित प्रतिवेदन खेल संचालनालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

ट्रायल की तकनीकी और आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं के लिए खेल अधिकारी श्री दीनू प्रसाद पटेल, रायपुर की वरिष्ठ हॉकी प्रशिक्षक श्रीमती रश्मि संध्या एक्का और बिलासपुर के वरिष्ठ हॉकी प्रशिक्षक श्री राकेश टोप्पो को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होगी हॉकी लीग

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन में राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली छह टीमें मैदान में उतरेंगी। इनमें राजधानी रॉयल्स, चित्रकूट चैलेंजर्स, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, चक्रधर चैंपियंस, न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स शामिल हैं।

लीग का आयोजन 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होगा। इन छह टीमों में खेलने वाले खिलाड़ियों के चयन के लिए 28 और 29 सितंबर को रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के पिच-1 में सुबह 9 बजे से ट्रायल आयोजित किया जाएगा।


No comments