मिनीमाता महतारी जतन योजना से रेजा मजदूर परिवार को मिला सहारा, बच्चों के पोषण और जरूरतों की चिंता हुई कम रायपुर, 24 सितंबर 2026। सारंगढ़...
मिनीमाता महतारी जतन योजना से रेजा मजदूर परिवार को मिला सहारा, बच्चों के पोषण और जरूरतों की चिंता हुई कम
रायपुर, 24 सितंबर 2026। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम उच्च मिट्ठी की निवासी सुनीता साहू रेजा मजदूरी कर परिवार चलाती हैं। रोज की मेहनत से मिलने वाली सीमित आय में बच्चों की देखभाल और उनकी जरूरतें पूरी करना उनके लिए चुनौती था। ऐसे में श्रम विभाग की मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत मिली 20 हजार रुपए की सहायता ने परिवार को आर्थिक राहत दी है।
बच्चों की जरूरतें पूरी करना था चुनौती
सुनीता रोज कुदाल-तगाड़ी लेकर मजदूरी करती हैं। दिहाड़ी से होने वाली आमदनी से ही परिवार का खर्च चलता है। सीमित आय के कारण बच्चों के खान-पान, कपड़ों और स्वास्थ्य जैसी जरूरतों को पूरा करना कई बार मुश्किल हो जाता था।
खाते में सीधे पहुंचे 20 हजार रुपए
मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत सुनीता के बैंक खाते में सीधे 20 हजार रुपए की सहायता राशि पहुंची। उन्होंने इस राशि का उपयोग बच्चों के पोषण और दैनिक देखभाल से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में किया। सीधे खाते में राशि मिलने से उन्हें आर्थिक दबाव के बीच तत्काल सहारा मिला।
बच्चों के भविष्य को लेकर बढ़ा भरोसा
सुनीता का कहना है कि श्रमिक परिवार के लिए मुश्किल समय में मिली आर्थिक सहायता काफी महत्वपूर्ण होती है। योजना से मिली मदद से अब बच्चों की जरूरतें पहले की तुलना में बेहतर तरीके से पूरी कर पा रही हैं।
मिनीमाता महतारी जतन योजना के जरिए श्रमिक परिवारों को मिलने वाली सहायता से रोजमर्रा की आर्थिक चुनौतियों को कम करने और बच्चों के पोषण व देखभाल को बेहतर बनाने में मदद मिल रही है।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments