——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मीरा के दीये खरीदने अचानक रुके मुख्यमंत्री, 1000 रुपए देकर किया श्रम का सम्मान

तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर मिट्टी के दीये बेच रही महिला से पूछा- योजनाओं का लाभ मिल रहा है? मीरा बोली- जनधन खाता खुला, महतारी वंदन की राशि भी...



तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर मिट्टी के दीये बेच रही महिला से पूछा- योजनाओं का लाभ मिल रहा है? मीरा बोली- जनधन खाता खुला, महतारी वंदन की राशि भी मिल रही

रायपुर, 15 सितंबर 2026। तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर सड़क किनारे मिट्टी के दीये बेच रही मीरा के लिए मंगलवार का दिन खास बन गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला अचानक उसके छोटे से पसरे के पास रुका। मुख्यमंत्री ने दीये देखे और 17 सितंबर को होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के लिए वहीं से एक मिट्टी का दीया खरीदा। इसके बदले उन्होंने मीरा को 1000 रुपए दिए।

मुख्यमंत्री ने मीरा से उसके कामकाज और परिवार के बारे में बातचीत की। उन्होंने पूछा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। मीरा ने बताया कि उसका जनधन खाता खुला है और उसे महतारी वंदन योजना की हर महीने 1000 रुपए की राशि भी मिल रही है।

योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंद तक पहुंचे

मीरा से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं की सार्थकता तभी है, जब उनका लाभ जरूरतमंद तक सीधे पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनधन योजना ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा है, जिससे विभिन्न योजनाओं की राशि सीधे खातों में पहुंच रही है।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय विक्रेताओं, कुम्हारों और शिल्पकारों से सामान खरीदने की अपील करते हुए कहा कि स्थानीय उत्पाद खरीदना सिर्फ सामान लेना नहीं, बल्कि किसी परिवार के श्रम, हुनर और आजीविका को सहारा देना भी है।

मीरा का दीया बनेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

मुख्यमंत्री द्वारा खरीदा गया मिट्टी का दीया अब ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का हिस्सा बनेगा। उन्होंने कहा कि दीया हमारी संस्कृति में प्रकाश, आशा और सकारात्मक संकल्प का प्रतीक है। सेवा का छोटा-सा प्रयास भी सामूहिक रूप से बड़ा बदलाव ला सकता है।

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ में लोगों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की मदद जैसे कार्यों में भागीदारी का आह्वान किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से सेवा का कोई न कोई संकल्प लेने की अपील की।

तेलीबांधा के छोटे से पसरे पर मुख्यमंत्री का अचानक रुकना स्थानीय श्रम और स्वावलंबन को सम्मान देने का संदेश भी दे गया। इस दौरान विधायक पुरंदर मिश्रा मौजूद रहे।

No comments