——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

शहडोल में सूने मकान पर चोरों का धावा, TV-इन्वर्टर और बैटरी उड़ाई; 3 आरोपी गिरफ्तार

  शहडोल। अमलाई थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। चोर घर से एलईडी टीवी, इन्वर्टर, बैटरी समेत करीब 3...

 



शहडोल। अमलाई थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। चोर घर से एलईडी टीवी, इन्वर्टर, बैटरी समेत करीब 35 हजार रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का इलेक्ट्रिक सामान भी बरामद किया है।

परिवार के बाहर जाते ही मकान को बनाया निशाना

चोरी की वारदात अमलाई थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10, टंडन दफाई स्थित मकान नंबर LCH/59 में हुई। शिकायतकर्ता सतीश कुमार खटकर के मुताबिक उनका परिवार 19 अगस्त को मकान में ताला लगाकर छत्तीसगढ़ के कोरबा गया था। घर की देखरेख की जिम्मेदारी पड़ोसी नीरंजन प्रधान को दी गई थी।

24 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे नीरंजन ने फोन कर सतीश को मकान का ताला टूटे होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सतीश मौके पर पहुंचे।

अंदर बिखरा मिला सामान

मकान पहुंचने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे का ताला भी टूटा था और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। जांच करने पर घर से इन्वर्टर, बैटरी, एलईडी टीवी और अन्य घरेलू सामान गायब मिला।

इसके बाद सतीश ने अमलाई थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

पुलिस ने जांच के दौरान तीन संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी की वारदात में उनकी संलिप्तता सामने आने की बात कही। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए इलेक्ट्रिक उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने इस वारदात को अकेले अंजाम दिया था या इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं।

बिजली गुल और चोरी का कनेक्शन चर्चा में

अमलाई इलाके में लगातार बिजली गुल होने के बीच बिजली से जुड़े उपकरणों की चोरी की इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है। लोगों के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि चोरों ने इसी सूने मकान को क्यों निशाना बनाया। हालांकि पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी ने कही यह बात

अमलाई थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पाण्डेय ने बताया कि सूने मकान में चोरी कर बिजली से जुड़े उपकरण ले जाए गए थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments