बिश्केक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने किर्गिस्तान पहुंचे हैं। सम्मेलन के दौरान...
बिश्केक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने किर्गिस्तान पहुंचे हैं। सम्मेलन के दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद, सीमा पार से आने वाले खतरों के साथ व्यापार, ऊर्जा, परिवहन संपर्क और डिजिटल सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष भी बैठक के प्रमुख मुद्दों में शामिल हो सकता है।
SCO समिट से इतर पुतिन से मिले PM मोदी
SCO शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच भारत-रूस संबंधों के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत हुई।
बैठक के दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन संकट को लेकर भारत का रुख दोहराते हुए कहा कि भारत इस मुद्दे के समाधान के लिए किए जा रहे सभी शांतिपूर्ण प्रयासों का समर्थन करता है और आगे भी करता रहेगा।
वहीं, राष्ट्रपति पुतिन ने भारत और रूस के बीच लगातार मजबूत हो रहे संबंधों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते आगे बढ़ रहे हैं और इसमें प्रधानमंत्री मोदी की व्यक्तिगत रुचि और ध्यान की महत्वपूर्ण भूमिका है।
भारत-रूस के बीच पर्यटन पर भी चर्चा
मोदी-पुतिन की बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि 2025 में भारत और रूस के बीच पर्यटकों की आवाजाही में 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
दोनों नेताओं की मुलाकात को भारत-रूस के बीच लगातार मजबूत होते संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
अर्मेनिया के PM पाशिनयान से भी मिले मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने SCO सम्मेलन के इतर अर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-अर्मेनिया संबंधों को और मजबूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि पाशिनयान के साथ उनकी शानदार मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि भारत और अर्मेनिया के बीच रक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, शिक्षा और फार्मास्यूटिकल्स समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाएं हैं।
व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर
पीएम मोदी ने भारत और अर्मेनिया के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर भी जोर दिया। दोनों पक्षों ने आने वाले समय में व्यापार और निवेश संबंधों को और गहरा करने की दिशा में आगे बढ़ने पर सहमति जताई।
यह मुलाकात दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
ईरान के राष्ट्रपति से भी हुई अहम मुलाकात
बिश्केक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बाद दोनों नेताओं की यह पहली द्विपक्षीय मुलाकात बताई जा रही है।
बैठक को मौजूदा क्षेत्रीय परिस्थितियों के बीच काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। SCO सम्मेलन में पश्चिम एशिया की स्थिति और क्षेत्रीय शांति से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments