रायपुर।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रूप कुमारी चौधरी ने आज नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में विधि...
रायपुर।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रूप कुमारी चौधरी ने आज नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा सहित भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पदभार ग्रहण के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रूप कुमारी चौधरी ने कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार किया। श्रीमती चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिला विरोधी रहे हैं। जिस प्रकार कांग्रेस ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिला आरक्षण का विरोध किया, उसे पूरे देश ने देखा है। सबने देखा कि असल में महिला-विरोधी कौन है।उन्होंने कहा कि एक ओर जहाँ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर आगे बढ़ाने का ऐतिहासिक कार्य कर रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी महिलाओं का अपमान करने और उनके अधिकारों में बाधा डालने का काम करती है।
श्रीमती चौधरी ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो नारी शक्ति का वास्तविक सम्मान करती है और उन्हें संगठन व सरकार में उचित प्रतिनिधित्व देती है। उन्होंने महिला मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर महिला मोर्चा की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानथी श्रीनिवासन एवं महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments