रायपुर, 04 अगस्त 2026। आयुष औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने "...
रायपुर, 04 अगस्त 2026। आयुष औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने "आयुष सुरक्षा पोर्टल" शुरू किया है। यह पोर्टल आयुष औषधियों से होने वाले प्रतिकूल प्रभावों की रिपोर्टिंग, गुणवत्ता संबंधी शिकायतों के पंजीकरण और भ्रामक एवं आपत्तिजनक विज्ञापनों की शिकायत दर्ज करने के लिए एक पारदर्शी डिजिटल मंच उपलब्ध कराता है।
पोर्टल के माध्यम से आयुष चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और आम नागरिक आयुष औषधियों के सेवन के बाद होने वाली प्रतिकूल प्रतिक्रियाओं, दवाओं की गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतों तथा भ्रामक विज्ञापनों की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त शिकायतों के आधार पर संबंधित प्राधिकरण आवश्यक जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।
छत्तीसगढ़ आयुष विभाग ने प्रदेशवासियों और आयुष क्षेत्र से जुड़े सभी हितधारकों से अपील की है कि आयुष औषधियों से संबंधित किसी भी शिकायत या भ्रामक विज्ञापन की जानकारी पोर्टल पर दर्ज कराएं। विभाग का कहना है कि यह पहल सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण आयुष उपचार को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों का भरोसा भी मजबूत करेगी।
अधिक जानकारी और ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments