——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सावन के पहले सोमवार पर प्रेस क्लब में गूंजा 'हर-हर महादेव', बाबा बैजनाथ का पूजन कर विश्व शांति की प्रार्थना

रायपुर। सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब परिसर स्थित बाबा बैजनाथ की विशाल प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया ग...




रायपुर। सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब परिसर स्थित बाबा बैजनाथ की विशाल प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। प्रेस क्लब के कर्मचारी राहुल ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक एवं पूजा कर विश्व में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

राहुल ने भगवान शिव से प्रार्थना की कि सभी लोगों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल का वास हो तथा भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे। उन्होंने देश और दुनिया में शांति, सौहार्द और खुशहाली की भी कामना करते हुए बाबा बैजनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूजा-अर्चना के उपरांत राहुल अपने दैनिक कार्यों के लिए रायपुर प्रेस क्लब पहुंचे और अपनी नियमित सेवाएं दीं। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की आराधना, सेवा, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से समाज में शांति और सद्भाव का वातावरण बना रहे।


No comments