——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सोलर हाई मास्ट से रोशन हुए वनांचल के गांव, रात में बढ़ी सुरक्षा और सुविधा

रायपुर, 6 अगस्त 2026 / छत्तीसगढ़ सरकार की नियद नेल्ला नार (आपका अच्छा गांव) योजना के तहत बस्तर संभाग के अंदरूनी और वनांचल गांवों के चौक-चौरा...


रायपुर, 6 अगस्त 2026 / छत्तीसगढ़ सरकार की नियद नेल्ला नार (आपका अच्छा गांव) योजना के तहत बस्तर संभाग के अंदरूनी और वनांचल गांवों के चौक-चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर क्रेडा द्वारा सौर ऊर्जा से चलने वाली सोलर हाई मास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं, जिससे रात के समय ये क्षेत्र रोशन हो रहे हैं।


गांवों में रात के समय उजाला बढ़ा


 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व और संवेदनशील पहल तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में सुकमा जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में नियद नेल्ला नार ग्रामों के चौक-चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सोलर हाई मास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं। इससे गांवों में रात के समय उजाला बढ़ा है और लोगों की सुरक्षा तथा सुविधा में बड़ा सुधार हुआ है।


सोलर हाई मास्ट लगने से चौक, बाजार और आसपास के क्षेत्र रोशन रहने लगे


पहले इन गांवों में पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण ग्रामीणों को रात में आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। खासकर बरसात के दिनों में सांप, बिच्छू जैसे विषैले जीवों का खतरा बना रहता था। अब सोलर हाई मास्ट लगने से चौक, बाजार और आसपास के क्षेत्र रोशन रहने लगे हैं, जिससे ग्रामीण अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्राम तोड़का में लगाए जा रहे सोलर हाई मास्ट में 9 मीटर ऊंचा पोल, 1200 वॉट क्षमता के सोलर मॉड्यूल और 30 वॉट की 6 एलईडी लाइटें लगाई जा रही हैं। इनसे तेज और साफ सफेद रोशनी मिलती है, जिससे पूरे क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश रहता है।


बिजली बिल का अतिरिक्त बोझ भी नहीं पड़ता


 यह व्यवस्था डस्क-टू-डॉन तकनीक पर आधारित है। सूर्यास्त होते ही लाइटें अपने आप जल जाती हैं और सूर्योदय के बाद स्वतः बंद हो जाती हैं। इसके लिए सामान्य बिजली की आवश्यकता नहीं होती, जिससे बिजली की बचत होती है और ग्राम पंचायत या स्थानीय निकायों पर बिजली बिल का अतिरिक्त बोझ भी नहीं पड़ता।


सोलर हाई मास्ट ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा, सुविधा और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा


सोलर हाई मास्ट की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा, सुविधा और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा दे रही है। दूरस्थ वनांचल के गांवों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण और सफल प्रयास साबित हो रहा है। अब नियद नेल्ला नार ग्रामों की रातें अंधेरे में नहीं, बल्कि सोलर हाई मास्ट की रोशनी में सुरक्षित और सुगम हो रही हैं।

No comments