——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मैट्स के बीकॉम विद्यार्थियों ने अडानी पावर प्लांट का किया भ्रमण

रायपुर, अगस्त 2026। मैट्स यूनिवर्सिटी के ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘दीक्षारंभ 2026’ के तहत बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए तिल्दा स्थि...



रायपुर, अगस्त 2026। मैट्स यूनिवर्सिटी के ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘दीक्षारंभ 2026’ के तहत बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए तिल्दा स्थित अडानी पावर प्लांट का औद्योगिक भ्रमण कराया गया। स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज की ओर से आयोजित इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को औद्योगिक गतिविधियों और उत्पादन प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव देना था।

विद्यार्थियों ने पावर प्लांट की विभिन्न उत्पादन एवं संचालन प्रक्रियाओं को करीब से देखा। इस दौरान प्लांट अधिकारियों के साथ संवादात्मक सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्पादन, संचालन और औद्योगिक कार्यप्रणाली से जुड़े सवाल पूछे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें उद्योग के व्यावसायिक वातावरण की जानकारी दी।

भ्रमण में फैकल्टी सदस्य दीप्तांशु शर्मा और डॉ. तान्या ज्योत्सना विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम का समन्वय स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज के विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. डॉ. के.पी. यादव, महानिदेशक प्रीयेश पगारिया और कुलसचिव गोकुलानंद पांडा ने आयोजन के लिए विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को कक्षा में सीखे सिद्धांतों को वास्तविक कार्यप्रणाली से जोड़ने में मदद करते हैं।

विद्यार्थियों ने भी भ्रमण को उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि इससे उन्हें उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला।

No comments