——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अखिलेश, भीड़ में धक्का-मुक्की; ब्राह्मण सम्मेलन से साधे चुनावी समीकरण

  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को 'छोटे लोहिया' के नाम से प्रसिद्ध जनेश्वर मिश्र की जयंती पर ल...

 



लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को 'छोटे लोहिया' के नाम से प्रसिद्ध जनेश्वर मिश्र की जयंती पर लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके पहुंचते ही बड़ी संख्या में मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया और नारेबाजी शुरू कर दी। भीड़ के दबाव में हल्की धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर उन्हें सुरक्षा घेरे में प्रतिमा स्थल तक पहुंचाया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी की ओर से 'प्रबुद्धजन सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में प्रदेशभर से ब्राह्मण समाज से जुड़े सपा नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने, सामाजिक समरसता बढ़ाने और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर इस सम्मेलन का आयोजन ब्राह्मण समाज के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने और आगामी चुनावों से पहले सामाजिक समीकरण साधने की सपा की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

No comments