——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कांच के टुकड़ों और कचरे के नीचे छिपा था 85 लाख का गांजा, मिनी ट्रक से 170 किलो खेप बरामद; 4 तस्कर गिरफ्तार

  महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी ट्रक से 170.75 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त ग...

 



महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी ट्रक से 170.75 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 85 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए गांजे को कांच के टुकड़ों और कचरे के नीचे छिपाकर रखा था। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई कोतवाली थाना क्षेत्र में की गई।

NH-353 पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया मिनी ट्रक

पुलिस के मुताबिक एनएच-353 पर बिरकोनी स्थित महाराजा ढाबा के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध मिनी ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। ट्रक के अंदर कांच के टुकड़ों और कचरे के नीचे छिपाकर रखी गई गांजे की बड़ी खेप बरामद हुई।

तलाशी में कुल 170.75 किलो गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 85 लाख रुपये है।

ओडिशा से यूपी ले जा रहे थे गांजा

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा के बौद्धगढ़ से लाया गया था और इसे उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सप्लाई करने के लिए ले जाया जा रहा था। तस्करों ने खेप को मिनी ट्रक में इस तरह छिपाया था कि सामान्य जांच में वह आसानी से दिखाई न दे।

मिनी ट्रक और स्विफ्ट कार समेत सामान जब्त

पुलिस ने गांजे के अलावा तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा मिनी ट्रक, एक स्विफ्ट कार, मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई में जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत करीब 97 लाख 3 हजार 970 रुपये है।

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

मामले में कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ कर गांजा तस्करी के नेटवर्क, सप्लाई चैन और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

No comments