——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

छत्तीसगढ़ में विज्ञान को मिलेगी नई उड़ान, साइंस सिटी और एआई गैलरी परियोजनाओं ने पकड़ी रफ्तार

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ में आधुनिक विज्ञान अधोसंरचना विकसित करने की दिशा में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महानदी ...




रायपुर । छत्तीसगढ़ में आधुनिक विज्ञान अधोसंरचना विकसित करने की दिशा में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने साइंस सिटी, रीजनल साइंस सेंटर, एआई गैलरी और विभिन्न जिलों में प्रस्तावित साइंस पार्क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में रायपुर में विकसित की जा रही साइंस सिटी, अत्याधुनिक एआई गैलरी, रीजनल साइंस सेंटर और राज्य के विभिन्न जिलों में प्रस्तावित साइंस पार्कों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। इन परियोजनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों, शोधार्थियों और आम नागरिकों को आधुनिक एवं इंटरैक्टिव विज्ञान शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

प्रमुख सचिव ने वर्ष 2026-27 में रायपुर में आयोजित होने वाले 22वें अखिल भारतीय विज्ञान संग्रहालय एवं विज्ञान केंद्र प्रमुख सम्मेलन की तैयारियों की भी समीक्षा की। यह सम्मेलन राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम), संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आयोजित होगा। उन्होंने सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए एनसीएसएम के साथ शीघ्र समन्वय बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।

सोनमणि बोरा ने कहा कि प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित अधोसंरचना के विकास के साथ-साथ एसटीईएम शिक्षा, वैज्ञानिक जागरूकता और नवाचार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (सीसीओएसटी) तथा रीजनल साइंस सेंटर, रायपुर के वैज्ञानिकों और विभागीय अधिकारियों ने भाग लेकर विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।

No comments