——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

29 किश्तों में 18,805.83 करोड़ रुपये सीधे खातों में, महिलाओं की बदल रही जिंदगी रायपुर, 30 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में स...





29 किश्तों में 18,805.83 करोड़ रुपये सीधे खातों में, महिलाओं की बदल रही जिंदगी

रायपुर, 30 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार बन रही है। योजना के तहत हर माह मिलने वाली 1,000 रुपये की सहायता राशि महिलाओं को घरेलू जरूरतें पूरी करने के साथ आत्मनिर्भर बनने और छोटे व्यवसाय शुरू करने का अवसर भी दे रही है। अब तक योजना की 29 किश्तों में 18,805.83 करोड़ रुपये सीधे हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित किए जा चुके हैं।

सक्ती जिले के ग्राम जेठा की राजेश्वरी सिदार बताती हैं कि योजना से मिलने वाली राशि से घरेलू खर्चों में राहत मिली है और वे परिवार की जिम्मेदारियों में अधिक सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। नियमित आर्थिक सहायता से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे स्वयं को अधिक सशक्त महसूस करती हैं।

वहीं, जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखंड के चाम्पा ग्रामीण क्षेत्र की शकुंतला महंत ने योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग अपने मनिहारी स्टोर का विस्तार करने में किया। हर माह मिलने वाली सहायता को व्यवसाय में निवेश करने से उनकी दुकान में सामान और ग्राहकों की संख्या बढ़ी। आज उनका स्टोर परिवार की आय का मजबूत स्रोत बन गया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतें आसानी से पूरी हो रही हैं।

दोनों हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना ने उनके जीवन में आर्थिक सुरक्षा, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद जगाई है। प्रदेशभर में हजारों महिलाएं इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

No comments