——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए घर-घर पहुंच रही टीम, वनांचल में चल रहा सत्यापन अभियान

दूरस्थ गांवों में पात्र हितग्राहियों का भौतिक सत्यापन, पेंशन योजनाओं से जोड़ने पर जोर रायपुर, 30 जुलाई। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ...




दूरस्थ गांवों में पात्र हितग्राहियों का भौतिक सत्यापन, पेंशन योजनाओं से जोड़ने पर जोर

रायपुर, 30 जुलाई। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक समय पर पहुंचे, इसके लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा व्यापक डोर-टू-डोर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की टीमें दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में पहुंचकर वृद्ध, निराश्रित विधवा, दिव्यांग एवं अन्य पेंशन हितग्राहियों का भौतिक सत्यापन कर रही हैं।

इसी क्रम में बलरामपुर जिले की ग्राम पंचायत गोपातू और जमीरापाट में अधिकारियों ने घर-घर जाकर हितग्राहियों की पात्रता, पेंशन प्राप्ति की स्थिति और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया। दुर्गम क्षेत्रों में भी प्रत्येक हितग्राही से सीधे संपर्क कर जानकारी का मिलान किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे।

ग्राम जमीरापाट की सुंदरी नगेशिया और ग्राम गोपातू की मुली नगेशिया ने बताया कि उन्हें कार्यालय जाने की चिंता थी, लेकिन प्रशासनिक टीम के घर पहुंचने से सत्यापन आसानी से हो गया और उन्हें नियमित पेंशन मिलने का भरोसा मिला।

समाज कल्याण विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य पात्रता सुनिश्चित करना, लंबित मामलों का निराकरण करना तथा छूटे हुए पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जोड़ना है।

No comments