नारायणपुर। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत आयुर्विद्या कार्यक्रम के तहत सरस्वती शिशु मंदिर, बखरूपारा में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के ...
नारायणपुर। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत आयुर्विद्या कार्यक्रम के तहत सरस्वती शिशु मंदिर, बखरूपारा में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए वर्षा ऋतुचर्या एवं स्वास्थ्य शिक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संचालनालय आयुष के निर्देशन एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सत्येन्द्र नाग के मार्गदर्शन में हुआ।
कार्यक्रम में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीना खोब्रागड़े ने विद्यार्थियों को वर्षा ऋतु में स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार, स्वच्छता, शुद्ध पेयजल के उपयोग तथा डेंगू, मलेरिया, दस्त और सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद केवल रोगों के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर बीमारियों की रोकथाम का प्रभावी माध्यम भी है। बच्चों में बचपन से ही अच्छी दिनचर्या और स्वास्थ्य संबंधी आदतें विकसित करना आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों के उत्तर दिए।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती इंदिरा पवार, शिक्षिकाएँ श्रीमती लिलीमा ठाकुर, श्रीमती योगिता सेन एवं श्रीमती गिरजा यादव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या श्रीमती इंदिरा पवार ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के आयुर्विद्या कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया तथा डॉ. बीना खोब्रागड़े एवं आयुष विभाग का आभार व्यक्त किया।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments