शिकायत के बाद कुछ ही दिनों में जारी हुआ कार्ड, अब मिलेगा नियमित राशन रायपुर, 30 जुलाई। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वर...
शिकायत के बाद कुछ ही दिनों में जारी हुआ कार्ड, अब मिलेगा नियमित राशन
रायपुर, 30 जुलाई। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर विकासखंड के ग्राम सिधमा निवासी समुंदर राम पैकरा के परिवार को हेल्पलाइन के माध्यम से बड़ी राहत मिली। करीब एक वर्ष से लंबित राशन कार्ड की समस्या शिकायत दर्ज होने के बाद कुछ ही दिनों में सुलझ गई।
समुंदर राम पैकरा ने लगभग एक वर्ष पहले राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था, लेकिन कार्ड जारी नहीं होने के कारण उनका परिवार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले खाद्यान्न से वंचित था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण परिवार को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही संबंधित विभाग ने आवेदन की जांच कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और श्रीमती आराधना सिंह के नाम से नया राशन कार्ड जारी कर दिया।
राशन कार्ड मिलने के बाद अब परिवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत नियमित रूप से चावल और अन्य आवश्यक खाद्यान्न सामग्री का लाभ मिल सकेगा। समुंदर राम पैकरा ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित उनकी समस्या का समाधान शिकायत दर्ज कराने के बाद शीघ्र हो गया।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments