30 हजार से अधिक आवेदन, 29 हजार से ज्यादा का समयबद्ध निराकरण रायपुर, 30 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा स...
30 हजार से अधिक आवेदन, 29 हजार से ज्यादा का समयबद्ध निराकरण
रायपुर, 30 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल प्रदेश में डिजिटल सुशासन का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। इस पोर्टल के जरिए ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिक अब घर बैठे जाति, निवास सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से प्राप्त कर रहे हैं।
बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड के ग्राम पतरापारा निवासी विजयनाथ ने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से मोबाइल से जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। निर्धारित समय-सीमा में उनका आवेदन स्वीकृत हुआ और डिजिटल प्रमाण पत्र डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गया। उन्होंने बताया कि रियल-टाइम ट्रैकिंग सुविधा से आवेदन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रही और कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ी।
कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में अप्रैल 2026 से अब तक बलरामपुर जिले में 30,509 आवेदन सेवा सेतु पोर्टल पर प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 29,063 आवेदनों का समयबद्ध निराकरण किया जा चुका है। शेष आवेदन आवश्यक दस्तावेजों की कमी या अन्य औपचारिकताओं के कारण प्रक्रियाधीन हैं।
सेवा सेतु पोर्टल पर अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं उपलब्ध हैं। इनमें 54 नई सेवाएं और 329 री-डायरेक्ट सेवाओं का एकीकरण किया गया है। वर्तमान में 30 से अधिक विभाग इस प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं, जिससे नागरिकों को एक ही पोर्टल पर अनेक सरकारी सेवाओं का लाभ मिल रहा है।
प्रदेश सरकार की यह पहल डिजिटल सुशासन, पारदर्शिता और समयबद्ध सेवा वितरण को मजबूत करने के साथ ग्रामीण नागरिकों के लिए सरकारी सेवाओं को अधिक सुलभ और सुविधाजनक बना रही है।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments