भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना और महतारी वंदन योजना बनीं परिवार की आर्थिक ताकत रायपुर, 30 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ...
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना और महतारी वंदन योजना बनीं परिवार की आर्थिक ताकत
रायपुर, 30 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर और भूमिहीन परिवारों के लिए संबल बन रही हैं। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड निवासी राम सिंह का परिवार इसका उदाहरण है। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना और महतारी वंदन योजना से मिल रही आर्थिक सहायता ने उनके परिवार को बेहतर जीवन की नई उम्मीद दी है।
राम सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। स्वयं की कृषि भूमि नहीं होने के कारण पहले उन्हें परिवार की जरूरतें पूरी करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत उन्हें प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की सहायता राशि मिल रही है, जो परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने और मुश्किल समय में आर्थिक सहारा देने में मददगार साबित हो रही है।
उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हर महीने एक हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त होती है। नियमित आर्थिक सहयोग से घरेलू खर्च, दैनिक जरूरतों और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में आसानी हो रही है।
राम सिंह ने बताया कि उनके परिवार में चार बच्चे हैं, जो समय-समय पर मजदूरी कर सहयोग करते हैं। शासन की योजनाओं से मिलने वाली सहायता ने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है और भविष्य के प्रति भरोसा बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की हितग्राहीमूलक योजनाएं भूमिहीन और श्रमिक परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही हैं। राम सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं से उनके जैसे हजारों परिवारों को सम्मानजनक जीवन जीने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments