आधार सक्रिय होने से अब मिलेगा पेंशन, राशन और शासकीय योजनाओं का लाभ रायपुर, 30 जुलाई। दंतेवाड़ा जिले के ग्राम तोयलंका निवासी आयते के लिए जिला...
आधार सक्रिय होने से अब मिलेगा पेंशन, राशन और शासकीय योजनाओं का लाभ
रायपुर, 30 जुलाई। दंतेवाड़ा जिले के ग्राम तोयलंका निवासी आयते के लिए जिला कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित आधार सेवा केंद्र नई उम्मीद लेकर आया। वर्षों से आधार कार्ड निष्क्रिय होने के कारण वे पेंशन, राशन और अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही थीं।
गांव के लोगों से जानकारी मिलने पर आयते आधार सेवा केंद्र पहुंचीं। जांच में पता चला कि लंबे समय से ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं होने के कारण उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था। केंद्र के कर्मचारियों ने आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराई, जिसके बाद उनका आधार कार्ड फिर से सक्रिय हो गया।
आधार सक्रिय होने के बाद अब आयते को पेंशन, राशन और अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में कोई बाधा नहीं रहेगी। उन्होंने जिला प्रशासन और आधार सेवा केंद्र के कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सुविधा से उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो गया और अब वे बिना किसी परेशानी के शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगी।
जिला प्रशासन के अनुसार आधार सेवा केंद्र ग्रामीण नागरिकों तक शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments