रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्यु...
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय समिति की बैठक में इन परियोजनाओं को औपचारिक मंजूरी दी गई।
बैठक में राजनांदगांव के स्पेशल मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, धमतरी के पटेवा, जांजगीर-चांपा के धूम्रपाली तथा बस्तर के नियानार में मल्टी सेक्टर मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर स्थापित करने के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। इन औद्योगिक पार्कों के विकसित होने से निवेश आकर्षित होगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
यह पहल केंद्र सरकार की औद्योगिक विकास योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा लागू की जा रही है। परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन और मंजूरी के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति ने बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में वित्त, उद्योग, ऊर्जा, आवास एवं पर्यावरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments