——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

चीन के जूता कारखाने में भीषण आग, 28 की मौत

बीजिंग । पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत में एक जूता कारखाने में आग लगने से कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्टों ने इसकी जानकारी दी है।...


बीजिंग । पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत में एक जूता कारखाने में आग लगने से कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्टों ने इसकी जानकारी दी है। क्वानझोउ के अग्निशमन एवं बचाव विभाग के अनुसार, जिनजियांग शहर के जियांगटौ गांव में स्थित एक जूते कारखाने में दोपहर 12:00 बजे आग लगी। इसके बाद आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बचाव और राहत अभियानों के लिए एक टीम भेजी है। अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन और बचाव दल ने घटनास्थल पर 35 वाहन और 180 से अधिक अधिकारी भेजे हैं। बता दें कि फुजियान प्रांत में स्थित जिनजियांग को जूते की राजधानी कहा जाता है, क्योंकि यहां जूते बनाने के कई कारखाने है। इससे पहले राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि आग लगने से काफी लोग हताहत हुए हैं। उन्होंने कहा, हादसे की वजह का जल्द से जल्द पता लगाया जाना चाहिए और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक, फायरफाइटर्स ने बताया कि कारखाने की सीढिय़ों पर बहुत सारा सामान जमा था, जिससे आग बुझाने और लोगों को बचाने के काम में रुकावट आई। आग लगने के करीब 3 घंटे बाद तक अग्निशमन कर्मी इमारत के अंदर नहीं जा पाए। चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने आदेश दिया है कि आग बुझाने के लिए सभी संसाधनों को लगाया जाए और जो लोग अंदर फंसे हैं उन्हें बचाने की कोशिश की जाए।

No comments