रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की भावना को आगे बढ़ाते हुए वार्ड क्रमांक 26 की पार्षद श्रीमती रामहीन कुर्रे ने अपने ...
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की भावना को आगे बढ़ाते हुए वार्ड क्रमांक 26 की पार्षद श्रीमती रामहीन कुर्रे ने अपने सहयोगियों के साथ शशिबाला आत्मानंद स्कूल परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया। प्रदेश में 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत शाला प्रवेश उत्सव के रूप में होने जा रही है, जिसके मद्देनजर विद्यालय परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया गया।
सफाई अभियान के दौरान स्कूल परिसर, कक्षाओं, मैदान और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई, ताकि नए सत्र में विद्यालय पहुंचने वाले विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण मिल सके। इस अवसर पर पार्षद रामहीन कुर्रे ने कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है और बच्चे देश के भविष्य के निर्माता हैं। ऐसे में उनका स्वागत स्वच्छ एवं प्रेरणादायक वातावरण में होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान ने पूरे देश में स्वच्छता के प्रति नई जागरूकता पैदा की है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए बच्चों में भी स्वच्छता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना आवश्यक है। यदि विद्यार्थी शुरुआत से ही साफ-सफाई के महत्व को समझेंगे तो वे आगे चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बनेंगे।
अभियान में रुस्तम कुर्रे सहित अन्य सहयोगियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शाला प्रवेश उत्सव से पहले किया गया यह प्रयास न केवल विद्यालय को स्वच्छ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि विद्यार्थियों को स्वच्छता का व्यवहारिक संदेश देने का भी प्रभावी माध्यम है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments