——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

पेट्रोल-डीजल और गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

रायपुर, 3 जून। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी सहित सभी आवश्यक पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्...




रायपुर, 3 जून। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी सहित सभी आवश्यक पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति राज्यभर में पूरी तरह सामान्य और निर्बाध बनी हुई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के माध्यम से ईंधन की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है।

मंत्रालय के अनुसार पिछले महीने मांग में आई वृद्धि के बावजूद आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह स्थिर और पर्याप्त बनी रही है। प्रमुख आपूर्ति टर्मिनलों, भंडारण डिपो तथा पेट्रोल पंपों तक फैली पूरी ईंधन आपूर्ति श्रृंखला बिना किसी बाधा के संचालित हो रही है।

राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन भंडार की चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है और सभी स्थानों पर आवश्यक पुनर्भरण की प्रक्रिया नियमित रूप से जारी है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है तथा घर-घर गैस सिलेंडर की डिलीवरी सामान्य रूप से हो रही है।

मंत्रालय ने बताया कि तेल उद्योग ईंधन की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए परिवहन व्यवस्था, रणनीतिक भंडार और खुदरा संचालन के बीच लगातार समन्वय बनाए हुए है। नागरिकों से सामान्य उपभोग जारी रखने और किसी भी प्रकार की घबराहट में अतिरिक्त खरीदारी से बचने की अपील की गई है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि ईंधन की उपलब्धता को लेकर चिंता का कोई कारण नहीं है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करने का आग्रह किया गया है।

No comments