——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

पॉलीटेक्निक के एनएसएस के स्वयंसेवकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

उत्तर बस्तर कांकेर, 21 जून 2026 / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वय...


उत्तर बस्तर कांकेर, 21 जून 2026 / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा रविवार को योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” निर्धारित की गई है। इसी विषय को ध्यान में रखते हुए आयोजित कार्यक्रम में योग को स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। इस अवसर पर योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर भी चर्चा की गई। विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग करने तथा इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर और मन के संतुलित विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

No comments