——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

पोलियो, स्टॉप डायरिया एवं कृमि मुक्ति अभियान की तैयारियों पर राज्य स्तर पर मंथन

रायपुर, 25 जून 2026 / प्रदेश में बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े तीन प्रमुख जनस्वास्थ्य अभियानों- राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस, स्टॉप डाय...


रायपुर, 25 जून 2026 / प्रदेश में बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े तीन प्रमुख जनस्वास्थ्य अभियानों- राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस, स्टॉप डायरिया अभियान तथा राष्ट्रीय  कृमि मुक्ति दिवस के सफल संचालन को लेकर गुरुवार को स्वास्थ्य भवन, नया रायपुर में राज्य स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयुक्त-सह-संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं ने की।


टास्क फोर्स समिति की बैठक 

बैठक में 28 जून को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस, 1 जुलाई से प्रारंभ होने वाले स्टॉप डायरिया अभियान तथा 10 अगस्त को आयोजित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। आयुक्त श्री संजीव कुमार झा ने इन अभियानों को बाल स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल बताते हुए लक्षित हितग्राहियों तक शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के अंतर्गत पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने, स्टॉप डायरिया अभियान के माध्यम से डायरिया से बचाव एवं उपचार के लिए ओआरएस और जिंक के उपयोग को बढ़ावा देने तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों एवं किशोरों को कृमिनाशक दवा उपलब्ध कराने की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में प्रवासी परिवारों, निर्माण स्थलों, शहरी बस्तियों तथा दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा नगरीय प्रशासन विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।

श्री झा  ने बताया की अभियानों की सफलता के लिए सामुदायिक सहभागिता, प्रभावी निगरानी और व्यापक जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से विभिन्न विभागों, विकास सहयोगी संस्थाओं तथा स्थानीय स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में एसएचएसआरसी, डब्ल्यू एच ओ, न्यूििर्ट्शयन इंटरनेशनल, यूएनडीपी तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अपने सुझाव साझा किए।

No comments