——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को देश के प्रमुख निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में मुख्यमंत्र...




रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को देश के प्रमुख निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हैदराबाद में आयोजित होने वाले "छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट" कार्यक्रम में निवेशकों, उद्योग समूहों और कारोबारी प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इस दौरान वे राज्य की नई औद्योगिक नीति, निवेश-अनुकूल वातावरण और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं की विस्तृत जानकारी देंगे।

राज्य सरकार का दावा है कि नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद निवेश प्रक्रियाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और उद्योग-अनुकूल बनाया गया है। इससे निवेशकों का विश्वास बढ़ा है और छत्तीसगढ़ को अब तक 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री साय निवेशकों को उद्योग, अधोसंरचना, ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण तथा खनिज आधारित उद्योगों में उपलब्ध अवसरों से अवगत कराएंगे। सरकार का मानना है कि प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता, बेहतर कनेक्टिविटी, कुशल मानव संसाधन और उद्योग समर्थक नीतियां राज्य को निवेश के लिए आकर्षक बनाती हैं।

हैदराबाद में होने वाला यह निवेशक संवाद कार्यक्रम राज्य सरकार के निवेश प्रोत्साहन अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। इससे पहले अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे प्रमुख औद्योगिक केंद्रों के साथ-साथ जापान और दक्षिण कोरिया में भी निवेशक संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के बीच छत्तीसगढ़ के प्रति रुचि बढ़ी है।

सरकार का कहना है कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में निवेश आकर्षित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। निवेशकों के साथ सीधे संवाद, नीतिगत सुधारों और त्वरित अनुमोदन प्रक्रियाओं के कारण राज्य में औद्योगिक विकास की नई संभावनाएं खुली हैं।

हैदराबाद में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों के साथ निवेश की संभावनाओं पर मंथन किया जाएगा तथा राज्य में नए उद्योगों की स्थापना, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को गति देने के लिए संभावित निवेश प्रस्तावों पर चर्चा होगी। राज्य सरकार को उम्मीद है कि यह संवाद कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में नए निवेश आकर्षित करने और औद्योगिक विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


No comments