——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मैट्स विश्वविद्यालय में आज लगेगा मेगा जॉब फेयर, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

रायपुर। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें उद्योग जगत से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में 6 जून को ...



रायपुर। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें उद्योग जगत से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में 6 जून को मेगा जॉब फेयर 2026 का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले इस रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह होंगे। उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरक संबोधन से प्रतिभागियों को करियर निर्माण, रोजगार के अवसरों तथा बदलती औद्योगिक आवश्यकताओं की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार जॉब फेयर का उद्देश्य विद्यार्थियों और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को एक ही मंच पर रोजगारदाताओं से जोड़ना है। आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां अपने-अपने रिक्त पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी, जिससे प्रतिभागियों को सीधे रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

मैट्स विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। विश्वविद्यालय का मानना है कि शिक्षा के साथ रोजगारोन्मुख अवसरों का समन्वय युवाओं के भविष्य को नई दिशा प्रदान करता है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि मेगा जॉब फेयर 2026 युवाओं को बेहतर करियर विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम करने में सहायक साबित होगी।

No comments