——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

45 से अधिक कंपनियां, 700 से ज्यादा युवा पहुंचे; मैट्स मेगा जॉब फेयर में रोजगार के अवसरों की तलाश

रायपुर। MATS University के रायपुर परिसर में शनिवार को दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर-2026 का शुभारंभ हुआ। रोजगार और करियर के अवसरों से जुड़े इस आ...



रायपुर। MATS University के रायपुर परिसर में शनिवार को दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर-2026 का शुभारंभ हुआ। रोजगार और करियर के अवसरों से जुड़े इस आयोजन में 45 से अधिक राष्ट्रीय और प्रतिष्ठित कंपनियों ने भागीदारी दर्ज कराई। जॉब फेयर में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से आए युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

आयोजकों के अनुसार, मेले के लिए 700 से अधिक छात्रों ने पंजीयन कराया। पहले दिन विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए और उन्हें उपलब्ध रोजगार अवसरों की जानकारी दी। आयोजन के दूसरे दिन भी कई प्रमुख कंपनियों के शामिल होने की संभावना जताई गई है, जिससे युवाओं को रोजगार के अतिरिक्त अवसर मिल सकेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. गौरव कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्पष्ट लक्ष्य तय करने और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सफलता के लिए अनुशासन, समर्पण और लगातार मेहनत जरूरी है। उन्होंने युवाओं से प्रत्येक अवसर का सम्मान करने तथा अपने कौशल को लगातार विकसित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर गजराज पगारिया, प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव, प्रियेश पगारिया तथा गोकुलानंद पांडा सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों को उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने और रोजगारोन्मुखी कौशल विकसित करने पर जोर दिया।

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के समग्र विकास और रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से प्लेसमेंट अभियान, करियर परामर्श सत्र, उद्योग जगत के साथ संवाद तथा कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित करता है। मेगा जॉब फेयर भी इसी कड़ी की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को प्रमुख नियोक्ताओं से सीधे जोड़ना है।

आयोजन विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के सहयोग से संपन्न हो रहा है। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी श्रीकांत ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की, जबकि समग्र समन्वय डॉ. उमेश गुप्ता द्वारा किया गया। आयोजकों के अनुसार, जॉब फेयर का दूसरा दिन 7 जून को आयोजित होगा, जिसमें भर्ती और चयन की प्रक्रियाएं आगे बढ़ेंगी तथा अधिक कंपनियां भाग लेंगी।

No comments