रायपुर, 3 जून। केंद्र सरकार की 4जी सैचुरेशन परियोजना के तहत कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में स्थापित बीएसएनएल के 4जी मोबाइल टॉवरो...
रायपुर, 3 जून। केंद्र सरकार की 4जी सैचुरेशन परियोजना के तहत कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में स्थापित बीएसएनएल के 4जी मोबाइल टॉवरों का भौतिक सत्यापन किया गया। ग्राम मुड़वाही, झलमला और घूघवा डहरा में पहुंचे नोडल अधिकारी एवं सहायक लेखा अधिकारी टोपेश कुमार साहू ने टॉवरों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण कर ग्रामीणों से फीडबैक लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि मोबाइल नेटवर्क सुविधा मिलने से अब संचार व्यवस्था बेहतर हुई है। यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान बढ़ा है और बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई तथा शैक्षणिक सामग्री तक पहुंच मिल रही है। इसके साथ ही विभिन्न डिजिटल सेवाओं और मनोरंजन सुविधाओं का लाभ भी ग्रामीणों को मिलने लगा है।
केंद्र सरकार की यह पहल सुदूर वनांचल क्षेत्रों को आधुनिक संचार सुविधाओं से जोड़ते हुए डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। 4जी नेटवर्क के विस्तार से ग्रामीणों के लिए सूचना, शिक्षा और डिजिटल सेवाओं के नए द्वार खुल रहे हैं।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments