देहरादून में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत बड़ा भुगतान जारी किया। ‘वन क्लिक’ प...
देहरादून में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत बड़ा भुगतान जारी किया। ‘वन क्लिक’ प्रणाली के जरिए अप्रैल माह की पेंशन सीधे 7,56,682 लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गई। कुल 111 करोड़ 82 लाख 52 हजार रुपए की राशि में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण-पोषण अनुदान, तीलू रौतेली और बौना पेंशन शामिल हैं।
सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर काम कर रही है और आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कैंप लगाए जा रहे हैं, जिसके चलते हर साल 60 हजार से अधिक नए लाभार्थी पेंशन योजनाओं से जुड़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 59 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों का समय रहते सर्वे कराया जाए, ताकि 60 वर्ष पूर्ण होते ही उन्हें पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं का दायरा बढ़ाने के लिए आय मानकों को व्यावहारिक बनाया जाए और सभी योजनाओं की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जाए।
नवाचार पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने विभाग को अपनी बेहतरीन कार्यप्रणालियों को अन्य विभागों के साथ साझा करने और कॉल सेंटर के माध्यम से पेंशनर्स से संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विभागीय मंत्री खजान दास ने कहा कि सरकार पारदर्शिता के साथ हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments