——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार की अध्यक्षता में सरगुजा संभाग की बैठक संपन्न

रायपुर, 06 मई 2026 / कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार की अध्यक्षता में आज सरगुजा जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में सरगुजा संभाग स्तरीय एपीसी ...


रायपुर, 06 मई 2026 / कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार की अध्यक्षता में आज सरगुजा जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में सरगुजा संभाग स्तरीय एपीसी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में रबी वर्ष 2025-26 की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी खरीफ सीजन वर्ष 2026 के लिए कार्ययोजना तय की गई। कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंचे और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरगुजा संभाग में कृषि विकास के व्यापक संभावना हैं, जिनका लाभ उठाते हुए दलहन, तिलहन, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी के माध्यम से फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने किसानों को पारंपरिक धान के साथ वैकल्पिक फसलों की ओर प्रेरित करने और रकबा बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।


उन्होंने जल संकट की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए जल संरक्षण उपायों को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही पशुपालन, मत्स्य पालन और उद्यानिकी क्षेत्र में भी योजनाबद्ध प्रयास बढ़ाने के निर्देश दिए।    पशुपालन में चारा विकास और नस्ल सुधार को महत्वपूर्ण बताते हुए इस दिशा में ठोस कार्ययोजना बनाने पर बल दिया गया। बैठक में नाशपाती, लीची और कटहल जैसे स्थानीय फलों के उत्पादन को बढ़ावा देने और उनकी गुणवत्ता सुधार कर बाजार से जोड़ने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। 

सभी जिलों को प्रमाणित बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। उर्वरक वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए आगामी खरीफ 2026 से लागू होने वाली नई ई-उर्वरक वितरण प्रणाली पर विस्तृत चर्चा हुई। इस प्रणाली के तहत एग्रीस्टेक में पंजीकृत रकबा और फसल के आधार पर उर्वरक वितरण किया जाएगा। सभी किसानों का एग्रीस्टेक में शीघ्र पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कृषि उत्पादन आयुक्त ने उर्वरकों की कालाबाजारी और नकली खाद पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए उड़नदस्ता दल गठित करने, विक्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने को कहा। किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग की जानकारी देने के लिए शिविर आयोजित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की फार्मर आईडी निर्माण की प्रगति, वंचित किसानों के पंजीयन, वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग, निर्यात योग्य धान किस्मों के विस्तार तथा विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ 2026 के क्रियान्वयन पर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


बैठक में सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा सहित संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

No comments